Breaking News

“पाकिस्तान चीनियों को अपने बच्चों से अधिक सुरक्षा देगा”, किसने कहा?

 

बीजिंग/शेनझेन: पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट की चपेट में है। पाकिस्तान हमेशा पैसों के लिए दूसरे मुल्कों के सामने कटोरा लिए खड़ा रहता। चीन से भी पाकिस्तान को पैसों की जरूरत हैं। अब ऐसे समय में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के मकसद से चीन पहुंचे हैं। चीन में शरीफ के सामने उस वक्त बड़ा संकट उठ खड़ा हुआ जब उनसे पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बात की गई। इस दौरान शहबाज शरीफ ने आश्वासन दिया कि चीनी कर्मियों को बार-बार होने वाले आतंकवादी हमलों से पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

पाक सरकार ने उठाए कदम 

पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस पाकिस्तान’ की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान-चीन व्यापार मंच को संबोधित करते हुए शरीफ ने चीनी निवेशकों को हरसंभव सुविधा और चीनी कर्मियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पाकिस्तान में चीनी कर्मियों के जीवन की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

‘अपने बच्चों से भी ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेंगे’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “मैं चीनी कर्मचारियों के जीवन की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। मैं आश्वासन और गारंटी देता हूं कि हम उन्हें अपने बच्चों से भी ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेंगे। ऐसा फिर कभी नहीं होगा।” उन्होंने मार्च में पाकिस्तान के बेशाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया जिसमें पांच चीनी कर्मियों और उनके पाकिस्तानी चालक की मौत हो गई थी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …