पुलिस गिरफ्त में आया सूरजमान की हत्याकांड में शामिल विकास। जनवरी में हत्या के बाद से चल रहा था फरार।
सेक्टर-104 के हाजीपुर बाजार में 19 जनवरी को हुई एयरलाइंस कर्मी सूरज मान की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस ने शूटर विकास उर्फ सोनू को सूरजपुर डीएम कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। विकास सूरजमान की हत्या के बाद से लगातार फरार चल रहा था। नोएडा पुलिस ने
.
इस मामले में नोएडा पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब भी गैंगस्टर कपिल मॉन की गर्लफ्रेंड काजल और दो अन्य अपराधी फरार है। विकास ने सूरजमान की पहचान की थी। और शूटरों को जानकारी दी थी।
19 जनवरी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार में बैठे एयरलाइंस कर्मी सूरज मान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। जेल में बंद गैंगस्टर कपिल मान के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया था। मृतक एयरलाइंस कर्मी सूरज मान दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान का सगा भाई था। एक प्लाट को लेकर गैंगस्टर कपिल मान और प्रवेश मान के बीच बीते कई सालों से गैंगवार चल रही है। दोनों पक्ष से पांच लोगों की हत्या अब तक हो चुकी है।
गैंगवार में हुई थी सूरज मान की हत्या
सूरज मान की हत्या भी गैंगवार का ही नतीजा थी। हत्या के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गैंगस्टर कपिल मान के भाई समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। वारदात के अगले ही दिन पुलिस ने कपिल मान के भाई धीरज मान समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की गिरफ्तारी बाद में भी हुई।
काजल समेत 5 अन्य लोगों को भी बनाया आरोपी
इस मामले में नोएडा पुलिस ने बाद में कपिल मान के करीबी दिल्ली के खेड़ा खुर्द के शक्ति मान, संजीत और हरजीत मान व कन्छावाला निवासी सोनू उर्फ विकास और रोहिणी निवासी काजल खत्री को भी आरोपी बनाया। पुलिस के मुताबिक काजल मंडोली जेल में बंद दिल्ली के गैंगस्टर कपिल मान की महिला मित्र है। यही नहीं ऐप के जरिए काजल हत्याकांड में शामिल शूटर व कपिल के बीच संपर्क में भी थी। इप पांच आरोपियों में विकास को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कपिल मान की महिला मित्र कागज खत्री इसी ने रची थी हत्या की साजिश
तीसरे शूटर की अब तक पहचान नहीं
सूरज मान हत्याकांड को अंजाम देने वाला तीसरा शूटर अभी भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। बताया जा रहा है कि तीसरा शूटर लॉरेंस विश्नोई का काफी खास है। लॉरेंस उसे हमेशा छिपा कर रखता है।
Global Express Live