Breaking News

बलिया के उधोदवनी में जर्जर सड़क बनी मुसीबत: स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही आवाजाही में दिक्कत, ग्रामीणों ने सीसी रोड की मांग उठाई।

 

बलिया के विकासखंड दुबहड़ के राजस्व ग्राम उधोदवनी से पटखौली तक का संपर्क मार्ग बदहाल हो चुका है। प्राथमिक विद्यालय से पटखौली तक की सड़क पर गड्ढे हैं। अभी हल्की बरसात से ये गड्ढे कीचड़ और जलभराव में बदल गए हैं।

 

ग्रामीणों ने इस समस्या को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज कराया है। उनका कहना है कि प्रधान और सचिव को जानकारी होने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। बरसात में स्कूली बच्चों और बीमार मरीजों का अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी जय प्रकाश यादव और लल्लन यादव ने बताया कि खराब सड़क से लोगों और पशुओं को परेशानी हो रही है। प्रमिला देवी ने आवागमन की समस्या को रेखांकित किया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना यादव ने बताया कि यह सड़क पीडब्लूडी के अधीन है। उन्होंने सड़क मरम्मत के लिए प्रयास किए, लेकिन पीडब्लूडी के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिछले साल ईंट और मलबा डालकर सड़क को चलने लायक बनाया गया था। हर घर नल योजना की पाइप बिछाने के लिए सड़क खोदी गई, लेकिन बाद में उसे ठीक से नहीं भरा गया।

 

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …