Breaking News

शादी की चर्चाओं के बीच दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर, वीडियो ने बढ़ाई हलचल

साउथ इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में उनका एक कथित वेडिंग इनविटेशन भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लाइटों से जगमगाता दिखा विजय का घर

इसी बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। पूरे घर में आकर्षक लाइटिंग और सजावट देखी जा सकती है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

साथ ही, दोनों कलाकारों को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी देखा गया। इस दौरान दोनों अलग-अलग मुंबई से हैदराबाद पहुंचे, जिससे शादी की अटकलों को और हवा मिल गई।

हैदराबाद में दिखे दोनों सितारे

एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना सिंपल फ्लोरल कुर्ता सेट में नजर आईं, जबकि विजय देवरकोंडा बदले हुए लुक में दिखाई दिए। दोनों की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर चर्चा को और तेज कर दिया है।

26 फरवरी को शादी की चर्चा, मार्च में रिसेप्शन की तैयारी?

चर्चाओं के अनुसार, दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में हो सकती है, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि समारोह में मोबाइल फोन और कैमरे ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा, 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की भी चर्चा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन सभी खबरों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

About GE-Live

Check Also

‘मेरी एक टांग नकली है…’ से मशहूर हुए मुश्ताक खान, पर्दे का बल्लू अब नहीं रहा

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है। अपने लंबे फिल्मी …