Breaking News

सुपर-8 का शेड्यूल घोषित: जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

ICC Men’s T20 World Cup के सुपर-8 चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह दौर 21 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलेगा। आठों टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। आखिरी टीम के रूप में पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह पक्की की।

सुपर-8 के ग्रुप

ग्रुप 1:

  • भारत

  • दक्षिण अफ्रीका

  • जिम्बाब्वे

  • वेस्टइंडीज

ग्रुप 2:

  • इंग्लैंड

  • न्यूजीलैंड

  • श्रीलंका

  • पाकिस्तान

सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमें

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड।


भारत का सुपर-8 शेड्यूल

India national cricket team सुपर-8 में अपना अभियान 22 फरवरी से शुरू करेगी।

  • 22 फरवरी: भारत vs दक्षिण अफ्रीका

  • 26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे

  • 1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज


कितने मैच होंगे सुपर-8 में?

इस चरण में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को होंगे, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।

भारत इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के तौर पर उतरा है और अब तक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है।

About GE-Live

Check Also

PBKS vs RR मैच में बड़ा हादसा, स्टैंड में बैठे दर्शक को गेंद लगी, चेहरे से बहने लगा खून

Indian Premier League के एक मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब स्टेडियम में …