टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के युवा मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक अमेरिका के खिलाफ जीत में तीन अहम विकेट लेकर सुर्खियों में रहे। हालांकि, उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर ‘चकिंग’ के आरोप भी लगे।
इस पर तारिक ने स्पष्ट किया कि उनका हाथ प्राकृतिक तरीके से मुड़ता है और यह किसी तकनीकी गलती का परिणाम नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में उन्हें पहले ही क्लियर किया जा चुका है।
उस्मान का क्रिकेट करियर भी प्रेरणादायक है। एक समय वे क्रिकेट छोड़ने वाले थे, लेकिन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देखने के बाद उनकी सोच बदल गई। फिल्म में धोनी के संघर्ष ने उन्हें फिर से अभ्यास शुरू करने की प्रेरणा दी और वे नेट बॉलर से अपनी मेहनत के दम पर टीम में जगह बनाने में सफल हुए।
भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने तारिक के पक्ष में कहा कि गेंदबाजों को भी शॉट में बदलाव की तरह कुछ स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
पाकिस्तान की टीम अब ग्रुप-ए में शीर्ष पर है और उनका अगला बड़ा मुकाबला भारत के खिलाफ है। इस मैच में तारिक का प्रदर्शन और उनके गेंदबाजी एक्शन दोनों ही सुर्खियों में रहेंगे।
Global Express Live