रूस ने जापान की सीमा के नजदीक खाबरोवस्क के द्ज्योमगी एयरबेस पर अपनी नई पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 तैनात करना शुरू कर दिया है। एयरबेस को देश के सबसे संवेदनशील इलाकों में माना जाता है, जहां अब तक कम से कम 15 Su-57 विमान तैनात हो चुके हैं।
इससे पहले इस एयरबेस पर Su-35S फाइटर जेट्स मौजूद थे, लेकिन अब Su-57 की तैनाती से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इरादों को लेकर अटकलें लग रही हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम जापान को रणनीतिक संदेश देने और अमेरिका-जापान के मजबूत रक्षा गठबंधन के संभावित प्रभाव का मुकाबला करने के उद्देश्य से हो सकता है।
नए Su-57 विमानों का कॉम्बैट रेंज अमेरिकी F-35 और F-22 जेट्स से दोगुना है। तैनाती के बाद रूस इन विमानों का उपयोग जापान के नजदीकी इलाकों में टोही मिशन, प्रशिक्षण और पुराने एयरक्राफ्ट्स के साथ कॉम्बैट ऑपरेशन में कर सकता है।
Global Express Live