Breaking News

रामपुर :पहले जेपी नड्डा अब सी.एम. योगी…

पहले जेपी नड्डा अब मुख्यमंत्री योगी आज रामपुर में ,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामपुर आएंगे। वह मिलक क्षेत्र में रठौंडा शिव मंदिर के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से दोपहर 12:40 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

12:50 बजे से 1:50 बजे तक जनसभा का समय तय है। सीएम का कार्यक्रम मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए। एसपी राजेश द्विवेदी व एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने सभा स्थल का निरीक्षण भी किया।

इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन !इनके नेता जेल में हैं या बेल पर हैं।

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन हुआ है। इनके नेता जेल में हैं या बेल पर हैं।

लालकिले से प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचारी हटाओ का नारा दिया तो इंडी गठबंधन कह रहा है भ्रष्टाचारी लोगों को बचाओ। कांग्रेस ने कोयला, कॉमनवेल्थ गेम्स, टू-जी, थ्री-जी, अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर, पनडुब्बी, सबमरीन आदि घोटाले किए।

उन्होंने जल, थल व नभ तीनों लोकों में घोटाला किया। वहीं मोदी सरकार में सिर्फ विकास हुआ है। अबकी बार 400 पार करके नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रामपुर में बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने रामपुर के भमरौआ शिव मंदिर में दर्शन करने के बाद रामपुर की नींव रखने वाले राजा राम सिंह कठेरिया को नमन करते हुए संबोधन शुरू किया। उन्होंने मंच से कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव बेल पर हैं।

हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आजम खां जेल में हैं। नड्डा ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही रामपुर के वायलिन की सराहना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

ये चुनाव देश को विकसित करने का चुनाव है। गुड गर्वनेंस देखने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति का ढांचा बदल डाला है। पहले अगड़ा-पिछड़ा होता था, अलगाववाद था। अब कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं है। अब सिर्फ विकासवाद की राजनीति है।

उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास के रास्ते पर देश आगे बढ़ रहा है। मोदी जी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन छह गुना बढ़ा है, जो 7 हजार करोड़ के पार हो गया है।

हम जापान को पछाड़कर ऑटामोबाइल में तीसरे नंबर पर हैं।

इस दौरान मंच पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री को गांव-गरीब की चिंता

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गांव, गरीब, युवा, दलित, आदिवासी, किसान, हर वर्ग की चिंता की। जनधन योजना, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन में हर घर नल से जल, आयुष्मान योजना से लोगों को लाभ दिया।

गोरखपुर में एम्स दिया। 27 नए मेडिकल कॉलेज दिए। देश भर में सड़कों का जाल बिछाया गया जो यूपी से होकर गुजर रही हैं। ये सभी काम आगे बढ़ने चाहिए। इसलिए नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना होगा।

About GE-Live

Check Also

अमेठी में SP का देर रात औचक निरीक्षण, नई पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को परखा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार देर रात गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन का …