Breaking News

यूक्रेन का रूस के परमाणु संयंत्र पर हमला, स्वतंत्रता दिवस पर जेलेंस्की ने ट्रंप को भेजा खास संदेश

 

रूस-यूक्रेन के बीच शांत समझौते को लेकर हो रही पहल के बावजूद जंग थमती नजर नहीं आ रही है. यूक्रेन ने अपनी आजादी के 34 साल पूरे होने के मौके पर रूस के न्‍यूक्लियर एनर्जी प्‍लांट पर हमला किया. रूस ने रविवार  को कहा कि यूक्रेन ने उसके पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में स्थित न्‍यूक्लियर एनर्जी प्‍लांट पर ड्रोन से हमला किया, जिससे रातोंरात उसमें आग लग गई. रूसी अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है.

रूसी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की तरफ से रात भर हुए हमलों में कई एनर्जी प्लांट को निशाना बनाया गया. रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार 24 अगस्त को 12 से अधिक रूसी क्षेत्रों में यूक्रेन के 95 ड्रोनों को मार गिराया गया. न्‍यूक्लियर एनर्जी प्‍लांट की प्रेस सर्विस के अनुसार प्‍लांट में लगी आग को तुरंत बुझा दिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा कि हमले में एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन रेडिएशन का स्तर सामान्य सीमा के भीतर रहा.

यूनाइटेड नेशन से जुड़े न्‍यूक्लियर वॉचडॉग उसे इन खबरों को लेकर कोई जानकारी नहीं है. इसके महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि किसी भी न्‍यूक्लियर फैसिलिटी की हर समय सुरक्षा की जानी चाहिए. यूक्रेन ने अभी तक इस हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.

रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि उस्त-लुगा बंदरगाह पर भी यूक्रेनी ड्रोन से आग लग गए थे. यहां पर एक बड़ा फ्यूल एक्‍सपोर्ट टर्मिनल है. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 10 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए. वहीं यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार रूस ने रविवार को यूक्रेन में 72 ड्रोन और नकली हथियार, एक क्रूज मिसाइल दागे, जिसमे से 48 ड्रोन को मार गिराया गया.

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने लोगों के लिए विडियो मैसेज जारी करते हुए न्यायपूर्ण शांति की अपील की. उन्होंने कहा, “हम एक ऐसे यूक्रेन का निर्माण कर रहे हैं, जिसके पास सुरक्षा और शांति से रहने के लिए पर्याप्त शक्ति और सामर्थ्य होगा.”

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्‍लादिमिर जेलेंस्‍की के बीत हुई शिखर वार्ता को लेकर भी जेलेंस्की ने अपनी बात रखी. ट्रंप चाहते हैं कि जेलेंस्की रूस को डोनबास का हिस्सा सौंप दे और शांति वार्ता के लिए राजी हो जाए. आजादी के जश्न के दौरान जेलेंस्की ने कहा, “हमारा भविष्य क्या होगा, यह केवल हम पर निर्भर करता है. दुनिया यह जानती है और इसका सम्मान करती है.”

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …