Breaking News

मथुरा के दो युवकों ने ताजमहल में जल चढ़ाया: श्याम के भाई ने कहा कि वह शिवभक्त है; विनेश के भाई ने कुछ नहीं कहा—Mathura News

 

नौहबत ने बताया कि उनको जानकारी नहीं थी कि श्याम गंगा जल चढ़ाने ताजमहल जायेगा

ताजमहल में शनिवार को दो युवकों ने जल चढ़ाया तो हंगामा मच गया। युवकों ने जल चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जल चढ़ाने वाले दोनों युवक मथुरा के रहने वाले हैं। इन युवकों के बारे में जानने के लिए दैनिक भास्कर इनके परिवार के पास पहुंचा। जहा

.

मथुरा के मंडी चौराहा के पास रहता है श्याम

ताजमहल पर जल चढ़ाने वाले दोनों युवक में से एक है श्याम धनगर। श्याम मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में मंडी चौराहा के पास रहता है। यहां मंडी के बाहर उसकी मिठाई और कपड़ों की दुकान है। तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई श्याम सीजन और त्यौहार के हिसाब से दुकान पर सामान बेचता है।

श्याम मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में मंडी चौराहा के पास रहता है। यहां मंडी के बाहर उसकी मिठाई और कपड़ों की दुकान है

दुकान के बाहर लगी है भीड़

मंडी चौराहा के पास श्याम का घर तलाशते हुए दैनिक भास्कर की टीम पहुंची तो वहां किसी ने उसका घर तो नहीं बताया लेकिन दुकान का पता बता दिया। जब दुकान पर दैनिक भास्कर की टीम पहुंची तो दुकान तो बंद थी लेकिन कुछ युवक बाहर खड़े होकर आपस में चर्चा कर रहे थे।

सफ़ेद कुर्ता में श्याम का भाई नौहबत धनगर है जो दुकान के बहार लगी भीड़ से बात कर रहे हैं

भाई ने कहा 2011 से श्याम ला रहा है कांवर

दुकान के बाहर लगी भीड़ में से एक युवक मिला जिसने बताया वह श्याम का भाई है। श्याम के भाई नौहवत धनगर से जब बात की तो उसने बताया वह शुरू से शिव भक्त है। भक्ति ऐसी कि 2011 से हर साल कांवर लाता है। वह कभी भूतेश्वर तो कभी अन्य किसी शिव मंदिर पर जाकर कांवर चढ़ाता है। इस बार भी कांवर लेने जाने की कह कर गया था।

यह तस्वीर श्याम की है .श्याम के भाई नौहवत धनगर से जब बात की तो उसने बताया वह शुरू से शिव भक्त है। भक्ति ऐसी कि 2011 से हर साल कांवर लाता है

ताजमहल जाने की नहीं थी जानकारी

श्याम के भाई नौहवत ने बताया कि वह लखनऊ में किसी अपने काम से गए थे। वहां जानकारी मिली कि श्याम ने ताजमहल में जाकर गंगा जल चढ़ा दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही लखनऊ से वह लौट लिए। नौहबत ने बताया कि उनको जानकारी नहीं थी कि वह गंगा जल चढ़ाने ताजमहल जायेगा।

दूसरे धार्मिक स्थल पर जल चढ़ाने क्यों गया वही जाने

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके नौहबत ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है 14 वर्ष का एक बेटा है। श्याम दूसरे धर्म के धार्मिक स्थल पर जल चढ़ाने क्यों गया यह तो वही जाने। उनसे जब पूछा कि श्याम अब जेल चला गया है तो भाई ने कहा कि अब देखते हैं आगे क्या करेंगे।

विनेश करता है फर्नीचर का काम

श्याम धनगर के भाई से बात करने के बाद दैनिक भास्कर की टीम ने विनेश के बारे में जानकारी की। पता चला कि विनेश का गोवर्धन रोड पर ज्ञानदीप स्कूल के सामने घर है। गोवर्धन रोड पर जब टीम पहुंची तो वहां सड़क किनारे लकड़ी के तख्त और कुछ फर्नीचर का सामान रखा था। यह विनेश का घर और दुकान है। विनेश अपने भाई और पिता के साथ फर्नीचर का काम करता है।

यह विनेश का घर और दुकान है। विनेश अपने भाई और पिता के साथ फर्नीचर का काम करता है

भाई ने कहा उनको नहीं है कोई जानकारी

फर्नीचर की दुकान के अंदर बने घर से विनेश का भाई गोपाल निकल कर आया। विनेश के बारे में जानकारी की तो गोपाल ने कहा उनको नहीं पता कहां है। गोपाल ने बताया कि विनेश 4 भाई हैं वह तीसरे नंबर का है। विनेश की अभी शादी नहीं हुई नेतागिरी करते रहते हैं। विनेश के बारे में और जानकारी करने पर गोपाल ने कहा कि उनको कुछ भी नहीं पता उसने क्या किया है।

विनेश के बारे में जानकारी की तो गोपाल ने कहा उनको नहीं पता कहां है

जिसने भेजा वही कराएंगे जमानत

विनेश कुंतल के भाई गोपाल से जब पूछा कि वह जेल चले गए हैं अब आप क्या करेंगे। इस पर गोपाल ने कहा कि जिन्होंने जल चढ़ाने भेजा वही जमानत कराएंगे। वह क्यों कराएं,उनको यह भी नहीं बताया कि वह कहां जा रहा है।

विनेश कुंतल के भाई गोपाल से जब पूछा कि वह जेल चले गए हैं अब आप क्या करेंगे। इस पर गोपाल ने कहा कि जिन्होंने जल चढ़ाने भेजा वही जमानत कराएंगे

About GE-Live

Check Also

अमेठी में SP का देर रात औचक निरीक्षण, नई पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को परखा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार देर रात गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन का …