Breaking News

पाकिस्तान में दो भीषण सड़क हादसे, 16 लोगों की दर्दनाक मौत, 45 घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं होने की जानकारी सामने आ रही है। इन दुर्घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गयी और 45 अन्य घायल हो गए। घालयों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पाकिस्तान पुलिस ने यह जानकारी दी। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोग भी मदद को मौजूद रहे। उन्हीं स्थानीय नागरिकों ने पुलि को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि पहली दुर्घटना शनिवार को सिंध के शहीद बेनजीराबाद जिले के काजी अहमद कस्बे के निकट हुई। इस हादसे में एक वैन और ट्रेलर के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। काजी अहमद के थाना प्रभारी (एसएचओ) वसीम मिर्जा ने कहा कि वैन जामशोरो जिले के सेहवान शहर में धर्म स्थल लाल शाहबाज कलंदर की ओर जा रही थी।

ऐसे हुई दुर्घटना

डॉन अखबार ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि तेज रफ्तार वैन ने पहले एक गधा गाड़ी को टक्कर मारी उसके बाद विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी भीषण टक्कर हो गई। एक अन्य सड़क दुर्घटना में प्रांत के खैरपुर जिले के रानीपुर के पास 11 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब बुरेवाला से आ रही एक बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रिक्शा से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री पंजाब के बुरेवाला के थे।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …