Breaking News

गुवाहाटी स्टेशन पर दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, असम में आतंकवादी नेटवर्क फैलाने की साजिश में

भारत के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ समय से बड़ी संख्या में अवैध घुसपैठ देखी गई है। बड़ी संख्या में घुसपैठियों को समय-समय पर गिरफ्तार भी किया जाता रहा है। लेकिन इन घटनाओं के कारण सुरक्षा एजेंसियों को लगातार चौंकन्ना रहना पड़ता है। इसी क्रम में खबर मिली है कि आतंकियों द्वारा असम में भी आतंकी नेटवर्क को फैलाने की साजिश की जा रही है। असम पुलिस ने जानकारी दी है कि अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादियों को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।

आधार और पैन कार्ड भी बनवा रखे

असम पुलिस ने जानकारी दी है कि दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के बयान मुताबिक, दोनों बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से  भारत में रह रहे थे। खुफिया सूचना के आधार पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। उनके पास से आधार और पैन कार्ड सहित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

आतंकी नेटवर्क फैला रहे थे

पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए आतंकी शहर में युवाओं को आतंकवादी संगठन में शामिल करने के लिए उन्हें कट्टरपंथी बनाने की फिराक में थे। ये आतंकी काडर बांग्लादेशी नागरिक हैं और इन्होंने अवैध रूप से भारत में रहते हुए असम में आतंकी नेटवर्क फैलाने के लिए उन्होंने भारतीय दस्तावेज हासिल किए थे। आतंकियों के पास से मिले आधार और पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों के फर्जी होने का अनुमान है

About GE-Live

Check Also

खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं से रखीं चुनाव सुधार की मांगें, SIR से पहले की वोटर लिस्ट और बैलेट पेपर पर जोर

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव प्रक्रिया और …