Breaking News

अमेरिका में 37 लोगों की सजा-ए-मौत माफ किए जाने पर ट्रंप का बयान आया, यह फैसला बाइडेन ने लिया था।

ट्रंप फोर्ट लाउडरडेल: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मृत्युदंड को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। ट्रंप का यह बयान बाइडेन द्वारा 37 लोगों के मृत्युदंड को माफ करने के बाद आया है। ट्रंप ने कोई नरमी नहीं बरतने की बात कही है। इससे पहले मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मौत की सजा पाए अधिकांश लोगों की सजा कम कर दी। ट्रंप ने बाइडेन के सोमवार के फैसले की आलोचना की, जिसके तहत बाइडेन ने मौत की सजा पाए 40 में से 37 लोगों के मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदल दिया।

ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि बाइडन का फैसला समझ से परे है और पीड़ितों के परिवारों का अपमान है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “जो बाइडेन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की मौत की सजा कम कर दी है। यह समझ से परे है। पीड़ितों के रिश्तेदार व दोस्त और भी ज्यादा दुखी हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा हो गया है!” ट्रंप कहा कि वह सत्ता संभालने के बाद न्याय विभाग को मृत्युदंड पर अमल करने का निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि वह “बलात्कारियों, हत्यारों और बड़े अपराधों” के मामलों में कड़ी कार्रवाई करेंगे।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …