Breaking News

भारत के टैरिफ से रूस को बड़ा झटका, ट्रंप ने पुतिन पर साधा निशाना; अलास्का बैठक से पहले दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्द ही अलास्का में मुलाकात होने वाली है। इससे पहले ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत पर रूस से तेल खरीदने की वजह से लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से मॉस्को की अर्थव्यवस्था को करारा झटका लगेगा। उन्होंने भारत को रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार बताया।

व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने पुतिन पर तंज कसते हुए कहा, “जब अमेरिकी राष्ट्रपति रूस के सबसे बड़े या दूसरे सबसे बड़े तेल खरीदार से कहता है कि आपने रूस से तेल खरीदा तो 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, तो यह निश्चित रूप से उसके लिए बड़ा झटका है।” ट्रंप का दावा है कि इससे रूस की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी।

आगामी बैठक को लेकर ट्रंप ने कहा, “मैं देखना चाहता हूं कि उनके (पुतिन) के मन में क्या चल रहा है। मुझे शुरुआत के दो मिनट में ही पता चल जाएगा कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं। हो सकता है मैं सिर्फ शुभकामना कहकर लौट जाऊं।”

अमेरिका ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया। ट्रंप भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराज़ हैं और आरोप लगाते हैं कि रूस युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की बातचीत चल रही है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई है। ट्रंप चाहते हैं कि भारत डेयरी और कृषि क्षेत्र में समझौता करे, जबकि भारत इसके लिए तैयार नहीं है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …