Breaking News

भारत के साथ टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट से बड़ा झटका, 15 अरब डॉलर का नुकसान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा दायर किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। ट्रंप का आरोप था कि अखबार उनके खिलाफ लंबे समय से झूठ फैलाने का अभियान चला रहा है और उनके परिवार, व्यवसायों व राजनीतिक आंदोलन को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

कोर्ट की टिप्पणी

कोर्ट के जज स्टीवन मेरीडे ने ट्रंप को संशोधित शिकायत दाखिल करने के लिए 28 दिनों का समय दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने संघीय नियमों का उल्लंघन किया है और उन्हें स्पष्ट करना होगा कि अखबार को राहत क्यों नहीं मिलनी चाहिए।

ट्रंप के आरोप

अपनी शिकायत में ट्रंप ने दो पत्रकारों द्वारा लिखे गए कई लेख और एक किताब का जिक्र किया, जो 2024 के चुनाव से पहले प्रकाशित हुए थे। ट्रंप ने अखबार को देश के इतिहास का सबसे “गिरा हुआ” और “कट्टर वामपंथी डेमोक्रेट पार्टी का मुखपत्र” बताते हुए आरोप लगाया कि यह उनके खिलाफ सुनियोजित अभियान चला रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अखबार ने उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को खुला समर्थन दिया और पहले पन्ने पर उनकी मौजूदगी को सबसे बड़ा “अवैध चुनावी योगदान” बताया।

‘फेक न्यूज’ कहकर साधा निशाना

ट्रंप ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को फर्जी समाचार फैलाने वाला करार देते हुए कहा कि वे ऐसे मीडिया संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले भी कई बड़े मीडिया समूहों पर मुकदमे किए गए थे, जिन्होंने झूठे दस्तावेज और दृश्य दिखाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी और बाद में भारी रकम पर समझौता करना पड़ा।

About GE-Live

Check Also

US के 100% टैरिफ के प्रावधान पर चीन की आपत्ति, ट्रंप प्रशासन को दी दो टूक सलाह

बीजिंग। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी अमेरिकी टैरिफ लगाने की …