Breaking News

हरतालिका तीज पर आज महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी और शिव-पार्वती की पूजा करेंगी – प्रयागराज (इलाहाबाद) समाचार।

 

सुभाष चौक पर मेंहदी लगवातीं महिलाएं।

आज (6 सितंबर) हरतालिका तीज है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत हैं। हिंदू रीति-रिवाज में तीज का व्रत काफी महत्वपूर्ण और कठिन है। महिलाएं व्रत के दौरान जल तक नहीं ग्रहण करती हैं, इस दिन भगवान शिव और पार्वती का विधि विधान

.

एक दिन पहले तक व्रती महिलाएं सिविल लाइंस, चौक, कटरा समेत अन्य बाजारों में खरीदारी करते हुए दिखीं। तो कुछ महिलाएं हाथों में मेहदी भी लगवाने में व्यस्त रहीं।

चौक में पूजन सामग्री खरीदारी करतीं महिलाएं।

आइए, जानते हैं कैसे करें पूजा

हरतालिका तीज पर व्रत रहने वाली महिलाएं सुबह ब्रह्म मुहुर्त में पवित्र स्नान करें। पूजा के पहले मंदिर की साफ सफाई करें। व्रत शुरू करने से पहले एक संकल्प लें। इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और केले के पौधे पर भी जल चढ़ाएं। शंकर जी और मां पार्वती का विधि विधान से पूजा करें। इस दिन की व्रत को भी सुनना चाहिए। महिलाएं लाल या हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

नवविवाहित महिलाओं को 16 श्रृंगार कर लेना चाहिए। इस दिन सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें और अपना दिन मंत्र जाप या भजन के साथ बिताएं। खीर का भोग लगाएं और उसे बाद में पति को जरूर खिलाएं। व्रत पूर्ण होने के बाद अपनी सास को मिठाई और दक्षिणा दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …