Breaking News

भूकंप के झटकों से कांपा यह क्षेत्र, घरों और ऊंची इमारतों के हिलने से लोग दहशत में।

अमेरिका के मेन राज्य में तटीय क्षेत्र के निकट भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे ने बताया कि भूकंप सोमवार सुबह करीब 10:22 बजे आया। इसका केंद्र दक्षिणी मेन में यॉर्क हार्बर से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था।

भूकंप के कारण हिलीं घर और इमारतें

भूकंप का केन्द्र 13 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप न्यू इंग्लैंड के हर राज्य में महसूस किया गया और पेन्सिल्वेनिया जैसे दूर-दराज के इलाकों में भी कुछ लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। दक्षिणी मेन के कई स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के कारण घर और इमारतें हिलने लगीं।

लोगों का लगा कहीं विस्फोट हुआ

दक्षिणी मेन में कई स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारतें और घर हिल रहे थे। लोग सुबह के समय सर्दियों की धूप सेंक रहे थे, तभी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरू में कुछ लोगों ने भूकंप के झटकों को कार दुर्घटना या विस्फोट समझ लिया था।

अटलांटिक समुद्र तट के लिए असामान्य है भूकंप

न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएसजीएस भूकंप प्रभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भूकंप असामान्य हैं, लेकिन अटलांटिक समुद्र तट के साथ असामान्य नहीं हैं।

नहीं हुई जान-माल की क्षति

भूकंप के झटकों को लेकर अमेरिका के मेन आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने लोगों से केवल आपात स्थिति में ही 911 पर कॉल करने का आग्रह किया है। प्रवक्ता वैनेसा कॉर्सन ने कहा कि स्थानीय एजेंसियों द्वारा किसी भी क्षति की सूचना नहीं दी गई है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …