Breaking News

बरेली में आज से तीन दिन तक भारी गर्मी रहेगी: सितंबर में पहली बार 36 डिग्री सेल्सियस पार जाने की संभावना—Bareilly News

 

पुलिस लाइन स्थित चौपला चौराहे पर रविवार दोपहर को धूप में चेहरा ढककर जाती युवती।

बरेली में आज से तीन दिन उमस भरी गर्मी झेलनी होगी। सितंबर माह में पहली बार तापमान 36 डिग्री पार जाने की संभावना जताई गई है। आज सोमवार को 4 मिमी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। सुबह से तेज धूप रहेगी। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज कि

 

शाम के समय रविवार को बदायूं रोड पर हल्के बादल भी आसमान में रहे।

झेलनी होगी उमस भरी गर्मी

पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम बदल रहा है। जहां हल्की बारिश से तापमान गिर रहा है। शुक्रवार को बारिश हुई। जिसके बाद आसमान में बादल छाए रहे, जहां दिन में रुक रुककर हल्की बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार बरेली में अगले 2 दिन तक हर रोज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार शाम को बादल छाए। वहीं रात में मौसम फिर साफ रहा। सोमवार सुबह से धूप के साथ उमस भरी गर्मी रहेगी।

32 डिग्री आ पहुंचा था दिन का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बरेली में अगस्त माह में इस बार 105 मिमी बारिश हुई। जुलाई माह की तुलना में यह कम है। पिछले तीन सालों में सबसे कम बारिश इस बार अगस्त माह में हुई है। जहां पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बारिश की कमी अगस्त माह में रही। सितंबर माह का एक वीक बीत चुका है। सितंबर के पहले सप्ताह में दिन का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री तक रहा। लेकिन आज तापमान में बढ़ोत्तरी होने से उमस अधिक रहेगी।

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …