मोहब्बत अब नही होगी..
●●●●●●●●●●●●●●
सितारे जो दमकते हैं
किसी की चश्म-ए-हैराँ में
मुलाक़ातें जो होती हैं
जमाल-ए-अब्र-ओ-बाराँ में
ये ना-आबाद वक़्तों में
दिल-ए-नाशाद में होगी
मोहब्बत अब नहीं होगी
ये कुछ दिन बाद में होगी
गुज़र जाएँगे जब ये दिन
ये उन की याद में होगी
●●
:-मुनीर नियाजी
Global Express Live