Breaking News

मेरठ में गर्मी से राहत नहीं मिल रही: प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, अक्टूबर में भी लोग गर्मी से परेशान हैं।

 

मेरठ में अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह में भी लोगों को दिन में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन और रात का तापमान ​स्थिर बना हुआ है। सरदार पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन व रात का तापमान अभी ​स्थिर रहेगा। गुरुवार को

.

अक्टूबर महीने में भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान में उतार चढ़ाव के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। जोकि, ठीक नहीं है। पिछले तीन दिनों से रात के तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम में नरमी दिख रही है। ओस का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। प्रदूषण और तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। हवा के चलने से ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

लगातार बढ़ रहा शहर का एक्यूआई स्तर

शहर का एक्यूआई स्तर गुरुवार को 169 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 153, गंगानगर में 158, पल्लवपुरम में 196, दिल्ली रोड पर 220 और बेगमपुल पर 198 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्तर पर काबू पाने के लिए इस बार सितंबर माह में ही ग्रेप सिस्टम लागू कर दिया गया था, लेकिन ग्रेप सिस्टम कागजों में ही चल रहा है। जिसके चलते दीपावली पर्व से ही पहले ही एक्यूआई स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण शहर की हवा दू​षित हो रही है।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …