Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा में कुछ लुटेरों को लूट करना भारी पड़ गया. लूट वो दिन दहाड़े कर रहे थे, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके और ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. इसके बाद ग्रामीणों ने उनको तब तक मारा, जब तक वो पिटकर बेदम नहीं हो गए. पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कानून को अपने हाथ में लेकर लुटेरों को तालिबानी सजा देने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह पूरा वाकया लूट से जुड़ा हुआ है. वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भाग रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर दी रोंगटे खड़े करने वाले सजा. वीडियो वायरल होने के बात पुलिस जांच करने की बात कह रही है.
मामला शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र का है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सड़क किनारे कुछ ग्रामीण लूट करने आए युवकों को बहुत बुरी तरह से पीट रहे हैं. दिन दहाड़े वारदात करने के बाद ये भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस के पहले इन ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. ग्रामीणों ने इन्हे पकड़ा और फिर दी तालिबानी सजा.
पिटाई के 10 दिन बाद वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 10 दिन पुराना है. पिटाई कांड 10 दिन पहले हुआ था. ग्रामीणों ने लुटेरों को जमकर पीटा था. उनको रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा था. उनको बेदम होने तक पिटाई लगाई थी. इसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया था.
Global Express Live