Breaking News

पाकिस्तान की संसद में चौंकाने वाला वाकया! महज 9 मिनट में पारित हुए 4 विधेयक।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की संसद ने शुक्रवार को कुछ गजब हुआ है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी समेत अन्य सांसदों के विरोध को दरकिनार कर चार विधेयकों को जल्दबाजी में पारित करने के लिए अपना संयुक्त सत्र बुलाया गया। स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने सीनेट और नेशनल असेंबली के संयुक्त सत्र की अध्यक्षता की। संसद का संयुक्त सत्र मात्र 18 मिनट चला, जिस दौरान मात्र 9 मिनट में चार विधेयक पारित कर दिए गए। चार विधेयक पारित होने के बाद संयुक्त सत्र को 12 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

ये विधेयक हुए पारित

वाणिज्य मंत्री जाम कमाल खान ने व्यापार संगठन संशोधन विधेयक 2021 और आयात एवं निर्यात विनियमन संशोधन विधेयक 2023 पेश किया, जिन्हें मंजूरी दे दी गई। सीनेट के सदस्य मंजूर काकड़ ने राष्ट्रीय उत्कृष्टता संस्थान विधेयक 2024 पेश किया, जिसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान विधेयक 2023 के साथ पारित कर दिया गया।

विपक्षी सदस्यों ने लगाए नारे

विपक्षी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्यों ने बोलने के अधिकार का अनुरोध किया, लेकिन स्पीकर ने विपक्षी नेताओं को माइक्रोफोन देने से मना कर दिया, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके जवाब में विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाए।

संयुक्त सत्र में शामिल हुए पीएम शहबाज शरीफ

संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सीनेट के अध्यक्ष यूसुफ रजा गिलानी, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ और बिलावल भुट्टो जरदारी सहित प्रमुख नेता शामिल हुए।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …