Breaking News

मोदी सरकार ने एक और पाकिस्तानी अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया, 24 घंटे की मिली मोहलत।

भारत सरकार ने एक और पाकिस्तानी अधिकारी पर कार्रवाई की है और उसे देश छोड़ने को कहा है। भारत ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन में काम करने वाले एक अधिकारी को अवांछित व्यक्ति (persona non grata) घोषित किया है। इससे पहले भी भारत सरकार ने दानिश नाम के अधिकारी को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया था और उसे 24 घंटे के भीतर देश से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

हाईकमीशन प्रभारी को दिया नोटिस भी

साथ ही MEA ने पाकिस्तानी हाईकमीशन के प्रभारी को ऐसे मामलों को लेकर एक एक डिमार्शे भी जारी किया है, जिसमें उन्हें इस बात को लेकर आगाह किया गया है कि भारत में अब कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी अपने विशेषाधिकारों का दुरुपयोग न करे।

प्रेस रिलीज में क्या कहा गया?

MEA ने जारी प्रेस रिलीज में कहा कि भारत सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को देश में अपने आधिकारिक दर्जे के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त पाया, इस कारण उसे अब अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। भारत सरकार ने उस अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा है।

साथ ही पाकिस्तान हाईकमीशन के प्रभारी डी’अफेयर्स को आज इस संबंध का एक डिमार्शे भी जारी किया गया। उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी किसी भी तरह से अपने विशेषाधिकारों और दर्जे का दुरुपयोग न करे।

दानिश को निकाला जा चुका है बाहर

इससे पहले भारत सरकार ने अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को अवांछित व्यक्ति घोषित कर देश छोड़ने का कहा था। भारत सरकार ने दानिश को अपने पद और विशेषाधिकारों के विपरीत भारत में जासूसी करने के आरोप में बीते 13 मई को देश छोड़ने का आदेश दे दिया था।

About GE-Live

Check Also

धुरंधर फिल्म को लेकर बीजेपी मंत्री और शशि थरूर के बीच बयानबाजी, इंटेलिजेंस पर कही ये बात

भारत की सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली को समझने के लिए फिल्म ‘धुरंधर’ …