Breaking News

T20 विश्व कप: मुख्यमंत्री योगी ने विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन किया है।

 

एक्स पर जारी अपने बधाई संदेश में योगी ने लिखा कि ‘अजेय इंडिया’, भारतवासियों को हार्दिक बधाई। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन, जय हिंद।

वहीं, दूसरी ओर यूपी पुलिस ने इस जीत पर अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी। प्रदेश पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा गया, ब्रेकिंग न्यूज : भारतीय गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका का दिल तोड़ने का दोषी पाया गया।

 

 

सजा : एक अरब प्रशंसकों का आजीवन प्यार’।

बता दें कि बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को सात रनों से हरा दिया।

 

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …