आसमान साफ है। दिन में भी हवा तेज रहेगी।
गाजियाबाद में आज भी तेज हवा चलने का अनुमान है। आज शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध जैसा मौसम है। दिन में धूप खिलने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान है। रात में आसमान साफ रहा और तेज हवाएं चलीं। पिछले 3 दिन से लगातार तेज हवाएं चल रह
.
आज सुबह पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस आज तड़के पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध जैसा मौसम, फिर दिन में धूप खिलने का अनुमान है। मौसम विभाग अगले 24 घंटे के लिए मौसम साफ बताया है। आज शनिवार को भी हवा तेज रहेगी। जिसके चलते धूप में तेजी में कमी रहेगी। हवा की इस समय अधिक सर्दी है।
शुक्रवार शाम मौसम साफ रहा।
रात में पाला पड़ रहा, सुबह पारा कम
NCR व वेस्ट यूपी में लगातार मौसम बदल रहा है। जनवरी में 4 बार मौसम बदला। अब फरवरी में भी मौसम बदल रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। जनवरी माह में 4 बार मौसम बदला।
रात में आसमान साफ होने के चलते पाला पड़ रहा है, जिससे रात व सुबह का तापमान अभी भी 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में एक्यूआई 100 के करीब आ पहुंचा।
आज AQI 100 से नीचे आया
दिल्ली व NCR में AQI लगातार कम ज्यादा हो रहा है। दिल्ली में एक्यूआई तेजी से नीचे आया है। गाजियाबाद का एक्यूआई 100 से नीचे आया है, जिससे हवा साफ हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस समय पहाड़ों पर बर्फबारी है।
इसका असर सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली मंडलों के जिलों में अधिक रहता है। रात में अब मौसम साफ है। इस समय आसमान साफ हुआ तो पाला पड़ रहा है, यह भी एक बर्फ का हिस्सा है। हवा की गति तेज रहने से प्रदूषण से भी राहत मिली हे।
NCR में आज सुबह AQI
| शहर | AQI |
| दिल्ली | 143 |
| ग्रेटर नोएडा | 99 |
| गाजियाबाद | 91 |
| मेरठ | 98 |
| नोएडा | 94 |
Global Express Live