Breaking News

“अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान – भारत के साथ मिलकर काम करना होगा”

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि आज भारत अमेरिका के दुनिया में शीर्ष संबंधों वाले देशों में से एक है और अमेरिका भारत के साथ इस संबंध में ‘असाधारण बदलाव’ के दौर से गुजर रहा है। रुबियो ने सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष भारत में अमेरिका के नामित राजदूत सर्जियो गोर के नाम की पुष्टि के लिए सुनवाई के दौरान उनका परिचय दिया।

रुबियो ने कहा कि वह गोर को काफी लंबे समय से जानते हैं और उन्हें जिस देश के लिए नामित किया गया है, “मैं कहूंगा कि वह आज अमेरिका के दुनिया में शीर्ष संबंधों वाले देशों में से एक है।” पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह राष्ट्रपति कार्यालय के कार्मिक निदेशक गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहे हैं।

‘भारत के साथ मिलकर करना होगा काम’

नियुक्ति की पुष्टि होने पर गोर (38) भारत में सबसे कम उम्र के अमेरिकी राजदूत होंगे। रुबियो ने कहा कि 21वीं सदी में “कहानी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लिखी जाएगी। वास्तव में, यह इतना महत्वपूर्ण है कि हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की कॉम्बेटैंट कमान का नाम बदल दिया है, भारत इसके केंद्र में है।”

उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ अपने संबंधों में एक असाधारण बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। हमारे सामने कुछ बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे आ रहे हैं, जिन पर हमें उनके साथ मिलकर काम करना होगा। हमें उन पर भी काम करना होगा, जो यूक्रेन में, साथ ही इस क्षेत्र में हो रही घटनाओं को भी प्रभावित करते हैं।”

‘गोर का चयन बिल्कुल उपयुक्त’

रुबियो ने राजदूत पद के लिए गोर के चयन को बिल्कुल उपयुक्त बताते हुए कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि इस पद पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व किसी ऐसे व्यक्ति की ओर से किया जाए, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति का विश्वास प्राप्त हो, जो उनका करीबी हो।”

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …