Breaking News

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 35 वर्षों में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने; हालांकि विराट कोहली अभी भी उनसे आगे हैं।

 

Shubman Gill Test Centuries: बर्मिंघम टेस्ट में शुभमन गिल ने शतक लगा दिया है. इसी के साथ उन्होंने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. वो अब ऐसे केवल चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कप्तान बनने के बाद अपने पहले दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाया हो. बता दें कि गिल ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 147 रन बनाए थे. वो भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैचों में लगातार 3 मुकाबलों में सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए हैं.

पहले शुभमन गिल के उस रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, जिसमें विराट कोहली अब भी उनसे आगे हैं. दरअसल गिल ऐसे चौथे भारतीय कप्तान बने हैं, जिन्होंने कप्तान बनते ही अपने पहले दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाया था. उनसे पहले विजय हजारे और सुनील गावस्कर ने कप्तान बनने के बाद पहले दोनों टेस्ट मैचों में सेंचुरी लगाई थी. वहीं विराट कोहली ने कप्तान बनने के बाद अपने पहले 3 टेस्ट मैचों में लगातार शतक बनाया था. अगर गिल अपने अगले टेस्ट में भी शतक बनाते हैं तो इस मामले में विराट की बराबरी कर लेंगे.

35 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

भारत और इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में शुभमन गिल उन खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लगातार तीन भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में शतक लगाया है. वो ऐसे केवल तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 2 शतक लगाए हैं. उनसे पहले विजय हजारे ने 1951-52 और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में ऐसा किया था. अब शुभमन गिल 35 साल बाद ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने हैं.

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …