Breaking News

दक्षिण चीन में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन ने 47 लोगों की ली जान ,मचा हाहाकार

बीजिंग: चीन के दक्षिणी क्षेत्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई है। सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं और बहुत से मकान व दुकानें भूस्खलन की चपेट में आ जाने से ढह गए हैं। इससे भारी संख्या में लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दक्षिण चीन में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ व भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। कई दर्जन लोगों के घायल होने की भी आशंका है। मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण चीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने आम लोगों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया है। लोग सड़क और प्रमुख मार्गों से कट गए हैं। ऐसे मे उन तक राहत पहुंचा पाना मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह बाढ़ और जलभराव के चलते तबाही हो रही है। काफी संख्या में लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …