Breaking News

अमेरिका में सनसनीखेज घटना, न्यूयॉर्क में ‘यूनाइटेड हेल्थकेयर’ के CEO की हत्या।

 

न्यूयॉर्कः अमेरिका का न्यूयॉर्क राज्य एक बार फिर एक बड़े हत्याकांड से दहल गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूनाइटेड हेल्थकेयर’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ब्रायन थॉम्पसन की बुधवार सुबह मैनहट्टन शहर स्थित एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने नाम का उल्लेख नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय व्यक्ति को हिल्टन के बाहर सुबह करीब 6:45 बजे गोली मारी गई, उसके बाद हमलावर फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जब यह जानकारी सामने आई की मारा गया व्यक्ति कोई आम आदमी नहीं, बल्कि यूनाइटेड हेल्थकेयर’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी है तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप इंक’ की बीमा शाखा ‘यूनाइटेड हेल्थकेयर’ की बुधवार सुबह न्यूयॉर्क शहर में निवेशकों के साथ वार्षिक बैठक होनी थी। इसी लिए वह यहां आए हुए थे।

20 वर्षों से इसी कंपनी में दे रहे थे सेवा

जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड हेल्थकेयर’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनने से पहले ब्रायन थॉम्पसन यहां बतौर कर्मचारी भी काम कर चुके हैं। थॉम्पसन तीन वर्षों से अधिक समय से सीईओ के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कंपनी को काफी आगे पहुंचाया। वह 2004 से ही कंपनी के साथ जुड़े हुए थे।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …