Breaking News

देखें चित्रों में मन्नत मांग बप्पा का विसर्जन: 7 दिनों की पूजा के बाद कृत्रिम तालाब में नम आंखों से विसर्जन; घाटों पर भीड़ जमा हुई – Kanpur News

 

बप्पा की भक्ति के बाद विसर्जन से पहले भक्तों ने उनके कान में अपनी मनोकामना कही।

भगवान गणपति की स्थापना के बाद बप्पा का विसर्जन नम आंखों से भक्तों ने करना शुरू कर दिया है। अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ भक्त अपने ईष्ट का विसर्जन गंगा किनारे बने कृत्रिम तालाबों में कर रहे हैं।

.

पहले विसर्जन से जुड़ी 3 तस्वीरें देखें…

विधि-विधान से पूजन के बाद विसर्जन से पहले बप्पा से मांगी मनौती।

ठेले पर बप्पा को रखकर भक्त गंगा किनारे घाट पहुंचे।

भक्तों ने मनौती मांगते हुए विसर्जन किया।

रंग गुलाल खेलते हुए विसर्जन वहीं रामनगर चौराहा स्थित खंड सेवा समिति द्वारा आयोजित लंबोदर महोत्सव कार्यक्रम 7 सितंबर से शुरू होकर बप्पा के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन में बप्पा की आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुजनों ने बप्पा के साथ रंग गुलाल खेल कर नाचते गाते बप्पा की विदाई दी।

भक्तों ने बड़ी संख्या में सिद्धि विनायक का गंगा में विसर्जन किया।

नम आंखों से दी विदाई बप्पा की विदाई में शामिल सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने नम आंखों से बप्पा की विदाई की। बप्पा की विदाई में ब्रह्म नगर से ईदगाह ईदगाह से ग्वालटोली कॉल टोली से वीआईपी रोड से सिविल लाइंस से कालीघाट बप्पा की प्रतिमा को ले जाया गया। जहां बप्पा की आरती कर उनके कान में मन्नत कहकर जयकारे लगाए गए।

रामनगर स्थित लंबोदर महोत्सव का गणपति के विसर्जन के बाद हुआ समापन।

इन प्रमुख स्थानों पर बड़े आयोजन शहर में चंद्रिका देवी, लालबंगला, कल्याणपुर, अशोक नगर, गुजैनी, पी रोड, लाजपत नगर, लाठी मोहाल, मंधना, दबौली, केशवपुरम, रावतपुर गांव समेत अन्य स्थानों पर बड़े समारोह आयोजित किए गए हैं। गणपति बप्पा मोरया, अगल बरस तू जल्दी आ जैसे जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान है।

गंगा किनारे बड़ी संख्या में भक्त विसर्जन के लिए पहुंचे।

घाटों पर हजारों की भीड़ कानपुर में 9 गंगा घाटों पर नगर निगम ने कृत्रिम तालाब बनवाए गए हैं। इन घाटों पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर बप्पा का विसर्जन कर रहे हैं। 20 फीट से लेकर 1 फीट तक की मूर्ति लेकर लोग विसर्जन के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

बच्चों ने खूब किया डांस।

गंगा किनारे बने कृत्रिम तालाब में भगवान श्री गणेश का विजर्सन हुआ।

इन घाटों पर किए जा रहे हैं विसर्जन

  • 1-कोयला घाट (छावनी परिसर)
  • 2-मैस्कट घाट
  • 3-गोला घाट
  • 4-सिद्धनाथ घाट
  • 5-ड्योढ़ी घाट
  • 6-परमट काली घाट
  • 7-अर्मापुर नहर के किनारे
  • 8-आवास विकास-3 नहर के किनारे
  • 9-गंगा बैराज के पास

गणपति विसर्जन के दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक ने डांस किया।

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …