Breaking News

30 जून तक स्कूल का समय रहेगा सुबह 7:45 से दोपहर 12:30 तक: फिलहाल सिर्फ शिक्षक और कर्मचारी करेंगे उपस्थिति, छात्रों की एंट्री 1 जुलाई से – प्रयागराज समाचार।

 

एक जुलाई से स्कूल जाएंगे सभी छात्र-छात्राएं।

प्रदेशभर में जारी भीषण गर्मी को देखते हुए, बेसिक शिक्षा परिषद और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव फिलहाल केवल शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए प्रभावी रहेगा, क्योंकि संशोधित समय सारणी 30 जून तक ही लागू रहेगी।

पहले 8 से दोपहर 2 बजे तक था समय

दरअसल, गर्मी को देखते हुए पूर्व में ही आदेश जारी किया गया था कि 16 जून से विद्यालय खुलने पर छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आएंगे। शिक्षक व कर्मचारी विद्यालय समय में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालय संबंधी कार्य पूर्ण करेंगे। गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने विद्यालय खुलने और बंद किए जाने के समय में बदलाव की मांग की थी। इस पर परिषद सचिव ने अब शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए विद्यालय समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …