Breaking News

दीपोत्सव पर राम नगरी की सुरक्षा होगी अभेद्य: जल, थल और आकाश से निगरानी; घाट के किनारे रहने वालों का सत्यापन जारी – अयोध्या न्यूज

 

अयोध्या में अभेद्य होगी राम नगरी की सुरक्षा

अयोध्या के दीपोत्सव में दो दिन बचे है। इससे पहले जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के सभी उपाय पूरे कर लिए गए हैं। जल, थल और नभ से सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया है। सरयू नदी में बाढ़ राहत की एक कंपनी को तैनात किया गया है

.

रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के बाद होने वाली पहली दीपावली को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। नगर के सभी प्रमुख मठ-मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनाने के लिए लाखों श्रद्धालु राम नगरी पहुंचते है।

अभेद्य होगी राम नगरी की सुरक्षा

दूसरी तरह सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बनाने के इंतजाम अंतिम चरण में हैं। जिले की सीमाओं से नगर में प्रवेश करते ही पुलिस की निगाहें हर व्यक्ति का पीछा करने लगेंगी। जल, थल और नभ की जितनी भी सीमाएं हैं सभी पर पुलिस मुस्तैद की गई है।

सरयू नदी के करीब आयोजन होने के कारण इस मार्ग पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। बाढ़ राहत दल की पूरी एक कंपनी को सरयू नदी से सुरक्षा व्यवस्था में मिल लगाए की तैयारी है। कुछ 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

जल पुलिस के प्रभारी आर पी मौर्य के मुताबिक इसी के साथ जल पुलिस की तीन नावें लगाई गई है, साथ मे 15 प्राइवेट वोट को अतिरिक्त रूप से लगाया गया है। जिससे कोई भी व्यक्ति नदी के रास्ते का प्रयोग न कर सके। कार्यक्रम स्थल नया घाट और लक्ष्मण घाट क्षेत्र में सभी का पहचान पत्र चेक करने की प्रकिया अंतिम चरण में है। होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर पुलिस की विशेष नजर है। केंद्र और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं।

दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी.

एसएचओ मनोज कुमार शर्मा के मुताबिक भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले लगभग ढाई सौ लोगों को उनके गृह जनपद भेज दिया गया है।

भीड़ कंट्रोल करने के लिए बनाई गई है विशेष योजना

क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी के मुताबिक “भीड़ कंट्रोल करने के लिए राम धाम की सीमा से लेकर नगर तक लगभग पांच किलोमीटर में दर्जनों अस्थाई बैरियर बनाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस बार दीपोत्सव में अत्यधिक सुरक्षा व्यवस्था होगी। खुफिया की कई टीमें अन्य जनपदों से मंगाई गई है। राम की पैड़ी रामकथा पार्क और सरयू तट पर विशेष पुलिस फोर्स की तैनाती होगी। हाई फ्रीक्वेंसी के ड्रोन कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर होगी।”

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …