Breaking News

रफह गढ़ हमास का आखिरी बस्ती है, इस पर इजराइली सेना ने बयान दिया।

रफह: इजराइली सेना ने रविवार को गाजा पट्टी में फलस्तीनी उग्रवादियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने के साथ ही युद्ध के दौरान लगभग तबाह हो चुके उत्तर के कुछ हिस्सों में भी कार्रवाई की। हालांकि, सेना ने कहा कि उसने महीनों पहले ही उत्तर के इलाकों को हमास के नियंत्रण से मुक्त करा लिया था, लेकिन सुरक्षा बलों के हटने के बाद समूह एक बार फिर इन इलाकों में एकत्र होने का प्रयास कर रहा है।

जारी रखनी होगी कार्रवाई 

इजराइल ने दक्षिणी गाजा के रफह शहर को हमास का आखिरी गढ़ करार दिया है। सेना का कहना है कि हमास को समाप्त करने और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उसे कार्रवाई जारी रखनी होगी। इजराइल की तरफ से हाल के दिनों में कार्रवाई तेज करने की बात कहे जाने के बाद 3,00,000 लोगों को क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

हो रही है बमबारी 

फलस्तीनियों ने बताया कि जबालिया शरणार्थी शिविर और उत्तरी गाजा पट्टी के अन्य क्षेत्रों में इजराइल की ओर से रातभर भारी बमबारी की गई, जिससे व्यापक तबाही हुई है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि इजराइली युद्धक विमानों ने शरणार्थी शिविर और गाजा शहर के पूर्व में जिटौन क्षेत्र पर हमला किया, जहां सैनिक एक सप्ताह से अधिक समय से फलस्तीनी उग्रवादियों से लड़ रहे हैं।

इजराइल का नया फरमान 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजराइल ने अमेरिका और अन्य देशों की ओर से बढ़ते दबाव को दरकिनार करते हुए अपने सैन्य अभियान को बढ़ाने के लिए गाजा के दक्षिणी शहर रफह को खाली करने का नया आदेश जारी किया है। इजराइल के नए अल्टीमेटम के बाद हजारों और लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा है। इजराइल की सेना ने यह भी कहा कि वह तबाह हुए उत्तरी गाजा में घुस रही है, जहां उसके दावे के अनुसार आतंकवादी समूह हमास फिर से संगठित हो गया है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …