Breaking News

“कजाकिस्तान विमान हादसे पर पुतिन ने जताया दुख, माफी मांगते हुए जताया अफसोस – जानें पूरी घटना”

 

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कजाकिस्तान में हुए प्लेन क्रैश मामले को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने अजरबैजानी विमान हादसे की त्रासदपूर्ण घटना के लिए अजरबैजान के राष्ट्रपति से माफी मांगी। बता दें कि इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल, इस विमान ने बुधवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू से चेचन्या की राजधानी ग्रोजनी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद इसका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और कजाकिस्तान में उतरने का प्रयास करते हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए।

क्रेमलिन ने जारी किया बयान

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने कहा कि बुधवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण ग्रोज्नी के निकट वायु रक्षा प्रणालियों ने गोलीबारी की। हालांकि यह कहने से परहेज किया कि विमान रूसी वायु रक्षा प्रणाली की गोलीबारी का निशाना बना। क्रेमलिन ने रूस के राष्ट्रपति और अजरबैजान के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई वार्ता के विवरण का हवाला देते हुए बताया कि पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से ‘‘इस तथ्य के लिए माफी मांगी कि यह दुखद घटना रूसी हवाई क्षेत्र में हुई।’’

38 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि कजाकिस्तान में अजरबैजान का प्लैन क्रैश हो गया था, जिसमें 67 यात्री सवार थे। प्लैन क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई। कजाकिस्तान के मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बाकी लोगों को बचा लिया गया। अजरबैजान के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि देश के जांचकर्ता दुर्घटना की जांच के हिस्से के रूप में ग्रोजनी में काम में जुटे हैं। दुर्घटना की आधिकारिक जांच शुरू होने पर कुछ विमानन विशेषज्ञों ने बताया कि विमान के पिछले हिस्से में देखे गए छेदों से पता चलता है कि यह यूक्रेनी ड्रोन हमले से बचने के लिए रूसी वायु रक्षा प्रणाली के जवाबी हमले का शिकार हुआ होगा।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …