Breaking News

PTI नेता ने पाकिस्तान सरकार को दी चेतावनी, जानें उनके बयान में क्या कहा गया।

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के तेजतर्रार नेता अली अमीन गांदापुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ और अधिक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अली अमीन ने उपमहाद्वीप में एक ऐतिहासिक लड़ाई का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘हम पानीपत की लड़ाई की तरह हमले जारी रखेंगे।”

जारी रखेंगे हमले

अली अमीन गांदापुर ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम जरूर जीतेंगे।’’ गांदापुर ने खान की रिहाई की मांग को लेकर 24 नवंबर को इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी द्वारा किए गए मार्च का जिक्र करते हुए यह बात कही। अली अमीन ने कहा, ‘‘हमने अभी तक सिर्फ पांच हमले किए हैं और बाकी हमले भी जारी रखेंगे।’’

क्या है पीटीआई की मांग

इमरान खान की पार्टी ने अपनी तीन मांगों को लेकर इस्लामाबाद तक मार्च करने की घोषणा की थी। पार्टी जेल में बंद खान और अन्य नेताओं को रिहा करने, आठ फरवरी के चुनाव में पार्टी की जीत को मान्यता देने के अलावा 26वें संविधान संशोधन को निरस्त करने की मांग कर रही है। 26वें संविधान संशोधन ने न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया को बदल दिया था।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …