Breaking News

UK चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए

 

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी सप्ताहांत में लंदन स्थित प्रतिष्ठित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर को नेसडेन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति का काफिला शनिवार शाम को जब भव्य मंदिर के परिसर में पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने पुजारियों के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रभु से चुनाव में विजय का आशीर्वाद मांगा।

ऋषि सुनक खुद के हिंदू होने पर काफी गर्व करते हैं। वह भारतीय मूल के हैं और सभी भारतीय परंपराओं का अनुकरण करते हैं। वह होली, दिवाली, जन्माष्टमी जैसे त्यौहारों को धूमधाम से मनाता हैं और मंदिरों में पूजन-अर्चन करने अक्सर जाते रहते हैं। सुनक ने मंदिर में दर्शन करने के बाद स्वयंसेवकों तथा समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत की। क्रिकेट प्रशंसक सुनक ने अपने संबोधन की शुरुआत टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के जिक्र से की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी की तरह हिंदू हूं और मेरा धर्म मुझे प्रेरित करता है।’’

सुनक ने कही बड़ी बात

ऋषि सुनक ने कहा, ‘‘मुझे संसद सदस्य के रूप में ‘भगवद्गीता’ पर हाथ रखकर शपथ लेने पर गर्व है। हमारा धर्म सिखाता है कि हमें अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और यदि हम इसे ईमानदारी से निभा रहे हैं तो हमें परिणाम की चिंता नहीं करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे प्रिय माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और मैं इसी तरह अपना जीवन जीता हूं। यही मैं अपनी बेटियों को सिखाना चाहता हूं। यह धर्म ही है जो सार्वजनिक सेवा के प्रति मेरे दृष्टिकोण में मेरा मार्गदर्शन करता है।

About GE-Live

Check Also

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: कतर की अपील—‘दबाव का हथियार न बने अहम समुद्री मार्ग’

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कतर ने खाड़ी देशों की बैठक में अहम …