Breaking News

भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई प्रसन्नता, कही ये बात

तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और AIADMK मिलकर चुनाव लड़ने जा रही हैं। इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए पलानीस्वामी के नेतृत्व में चुनाव लडे़गी। भाजपा और अन्नाद्रमुक के गठबंधन पर अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बयान दे दिया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘तमिलनाडु की प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करें। मुझे खुशी है कि AIADMK एनडीए परिवार में शामिल हो गई है। अपने अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ मिलकर हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और राज्य की पूरी लगन से सेवा करेंगे।’

भाजपा और अन्नाद्रमुक के गठबंधन पर पीएम मोदी का बयान

उन्होंने आगे लिखा, ‘हम एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महान एमजीआर और जयललिता जी के सपने को पूरा करे। तमिलनाडु की प्रगति और तमिल संस्कृति की विशिष्टता को बनाए रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि भ्रष्ट और विभाजनकारी डीएमके को जल्द से जल्द उखाड़ फेंका जाए, जो हमारा गठबंधन करेगा।’ बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री ने शुक्रवार को ऐलान करते हुए कहा कि तमिलनाडु में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव मं प्रचंड बहुमत से एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु में चुनाव लडे़गी।

अमित शाह संग पलानीस्वामी मंच पर थे मौजूद

भाजपा और AIADMK की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह और पलानीस्वामी मंच पर मौजूद थे। अमित शाह ने कहा- “आज AIADMK और BJP ने तय किया है कि आने वाला चुनाव, AIADMK, BJP और बाकी दल, NDA के तहत मिलकर लड़ेगी। ये चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर PM मोदी के नेतृत्व में और राज्य में पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मुझे भरोसा है कि आने वाले चुनाव में NDA की सरकार बनेगी। AIADMK के इंटरनल अफेयर्स में हमारा कोई दखल नहीं होगा। बाकी दलों के बारे में AIADMK का नेतृत्व और BJP का क्षेत्रीय नेतृत्व तय करेगा। सीटों की संख्या और सरकार बनाने के बाद मंत्रियों को बंटवारा दोनों ही दल चर्चा करके तय करेंगे। अभी कोई बातचीत नहीं हो रही है।”

 

About GE-Live

Check Also

गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना सरकार का लक्ष्य, भुवनेश्वर में RBI के नए डेटा सेंटर का उद्घाटन

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए …