Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने चिंता व्यक्त की कि ईरानी राष्ट्रपति रईसी का हेलीकॉप्टर अब तक नहीं मिल सका

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर अब तक नहीं मिल सका है। माना जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है लेकिन अब तक किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लगी है। इस बीच अब पीएम मोदी ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और ईरान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई है।

कहां हुई ये घटना?

जिस वक्त ये दुर्घटना हुई तब इब्राहिम रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के हार्ड लैंडिंग की बात सामने आई। हालांकि, एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने इसे दुर्घटना कहा है। जानकारी के मुताबिक, रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी तथा अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे।

पीएम मोदी ने जताई चिंता

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस पूरे हादसे पर गहरी चिंता व्यक्ति की है। उन्होंने रविवार को X पर ट्वीट किया और ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर उड़ान के संबंध में आ रही खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

कौन हैं इब्राहिम रईसी?

63 वर्षीय इब्राहिम रईसी साल 2021 में राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने एक वर्त देश की न्यायपालिका का नेतृत्व किया था। उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वारिस के रूप में भी देखा जाता है। ईरान के सरकारी टीवी ने कहा है कि बचावकर्मी घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन क्षेत्र में खराब मौसम के कारण इसमें बाधा आ रही है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …