Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को बधाई दी और हिंदुओं की सुरक्षा पर कहा

 

शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ले ली है। मुहम्मद यूनुस को शपथ लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने मुहम्मद यूनुस को बधाई देने के साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठा दिया है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने संदेश में क्या कहा है।

हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की उम्मीद- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने  मुहम्मद यूनुस को बधाई  देते हुए कहा कि प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को उनकी नई जिम्मेदारी संभालने पर मेरी शुभकामनाएं। हम बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति में शीघ्र वापसी की उम्मीद करते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए हमारे दोनों लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस ने क्या कहा?

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली है। शपथ लेने से पहले यूनुस ने कहा कि सरकार बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। यूनुस ने बांग्लादेश के पुनर्निर्माण में वहां के युवाओं से मदद करने का भी आग्रह किया। यूनुस ने देश के युवाओं से कहा कि हमें इस आजादी की रक्षा करनी है। शपथ लेने के लिए तैयार यूनुस ने कहा कि उनका पहला कार्य अराजक गतिविधियों और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को नियंत्रित करते हुए कानून-व्यवस्था को बहाल करना होगा।

चुनाव नहीं होने तक कमान रहेगी यूनुस के हाथ

बांग्लादेश में चुनाव नहीं होने तक मुहम्मद यूनुस ही अंतरिम सरकार का कामकाज देखते रहेंगे। बांग्लादेश में निर्वाचित सरकार बनने तक अंतरिम सरकार के जिम्मे अब देश की कमान रहेगी। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन अंतरिम सरकार को शपथ दिलाएंगे। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद कहा था कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा।

 

About GE-Live

Check Also

खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं से रखीं चुनाव सुधार की मांगें, SIR से पहले की वोटर लिस्ट और बैलेट पेपर पर जोर

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव प्रक्रिया और …