Breaking News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वायुसेना का दमदार एयर शो, 6 घंटे गरजे जगुआर, सुखोई और मिराज

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने शक्ति और रणनीतिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। सुल्तानपुर के पास बनी करीब 3 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप पर आयोजित इस अभ्यास ने पूरे इलाके को एक तरह से एयरबेस में बदल दिया।

दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए इस एयर शो में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स ने लगातार उड़ान भरकर अभ्यास किया। इस दौरान SEPECAT Jaguar, Sukhoi Su-30MKI और Dassault Mirage 2000 जैसे लड़ाकू विमानों ने टच एंड गो, सटीक टेकऑफ और लैंडिंग जैसी तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

एयर शो का सबसे रोमांचक हिस्सा तब देखने को मिला जब Mil Mi-17 हेलिकॉप्टर से कमांडो टीमों ने एक्सप्रेसवे पर उतरकर मॉक ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह पूरा अभ्यास वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया था।

सुरक्षा कारणों से करीब 5 किलोमीटर का क्षेत्र पूरी तरह सील किया गया था। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक एयर शो को देखने के लिए मौके पर मौजूद रहे और भारतीय वायुसेना की ताकत को करीब से देखा।

About GE-Live

Check Also

अमेठी में SP का देर रात औचक निरीक्षण, नई पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को परखा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार देर रात गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन का …