Breaking News

मऊ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 661 वाहनों के कटे चालान

मऊ जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने रविवार शाम विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। अभियान के दौरान 661 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 5 वाहनों को जब्त कर लिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई। अभियान के लिए 34 टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने जिले के 43 अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1500 संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट चलने, सीट बेल्ट न लगाने, गलत पार्किंग, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न और हूटर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों की भी जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी विशेष नजर रखी गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित इस्तेमाल करें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

About GE-Live

Check Also

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शराब से भरे दो लावारिस बैग बरामद, RPF ने 132 टेट्रा पैक किए जब्त

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा की …