Breaking News

अम्बेडकरनगर में 11 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा:परीक्षा केंद्र 10 किमी के अंदर बनेंगे, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय बनेंगे – Ambedkarnagar News

 

अंबेडकरनगर में इस बार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए जांएगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दिया है। इस बार परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय के 10 किमी के अंदर ही बनाए जाएंगे। वहीं केवल सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्ष

.

पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी होने के बाद अब इसे कराने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जिले में पुलिस भर्ती की परीक्षा कराने के लिए बीते दिनों ही 11 केद्रों की सूची शासन को भेज दी गई है। 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो पाली में होने वाली परीक्षा के लिए सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे से परिक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी।

समय से प्रश्न पत्र विद्यालयों पर पहुंच सके इसे लेकर जिला मुख्यालय से दस किमी के अंदर सभी केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में किसी प्रकार से गड़बड़ी न हो। इसके लिए सभी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैयारी की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …