यह तस्वीर सुबह के समय लखनऊ की है।
लखनऊ में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। सर्दी के मौसम से पहले हल्की ठंड का अहसास सुबह और शाम के समय में होने लगा है। इस दौरान ओश भी पड़ने लगी है। पूर्वी हवाओं का असर भी बना हुआ है। सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान
.
रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 47 फीसदी दर्ज की गई। पूरे दिन मौसम साफ बना रहा। दिन में निकली तेज धूप से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान को पार कर गया। इस दौरान पूर्वी ठंडी हवाओं का भी असर बना रहा।
यह तस्वीर सुबह के समय लखनऊ की है। तेज धूप निकली हुई है।
दोपहर के समय में अधिकतम तापमान
राजधानी में दोपहर के समय में अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा। तेज धूप निकलने और मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। जबकि सुबह और शाम के समय में गुलाबी ठंड का असर होने से न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते रात भी अब सर्द होने लगी है। ऐसे में तड़के सुबह और शाम के समय में आवाजाही करने वाले लोगों को एहतियात बरत कर घर से निकलना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी आने वाले कुछ दिन ऐसे ही मौसम स्थिर रहेगा। जबकि इसके बाद तापमान गिरना शुरू हो जायेगा। अक्टूबर के अंत तक ठंड बढ़ने की संभावना है।
Global Express Live