Breaking News

फिलीपींस उठाने वाला है ऐसा कदम, जिससे चीन की स्थिति हो जाएगी कमजोर; ‘ड्रैगन’ में मचा आक्रोश।

 

बीजिंग: चीन ने कहा है कि फिलीपींस की ओर से मध्यम दूरी की मिसाइलों को तैनात करने की योजना एक भड़काऊ कदम होगा, जो क्षेत्र में तनाव को बढ़ाएगा। फिलीपींस के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने मनीला में संवाददाताओं को बताया कि सेना दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ तनाव के बीच देश की रक्षा के लिए मध्यम दूरी की मिसाइलें तैनात करने की योजना बना रही है। लेफ्टिनेंट जनरल रॉय गैलिडो ने बताया, “हां, योजनाएं हैं, बातचीत जारी है।”

इस मिसाइल से चीन है परेशान

अमेरिका ने अप्रैल में उत्तरी फिलीपींस में अपनी मध्यम दूरी की मिसाइल ‘टाइफून’ तैनात की थी और दोनों देशों के सैनिक भारी हथियारों के संभावित उपयोग के लिए संयुक्त रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। चीन, फिलीपींस को अमेरिकी सैन्य सहायता दिए जाने का विरोध करता है और ‘टाइफून’ मिसाइल की तैनाती से विशेष रूप से चिंतित है। राष्ट्रपति जो बाइडेन के शासन काल में अमेरिका ने चीन का मुकाबला करने के लिए हिंद-प्रशांत में सैन्य गठबंधनों को मजबूत किया है, जिसमें ताइवान विवाद भी शामिल है।

‘बढ़ेगी हथियारों की होड़’

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बताया कि फिलीपींस द्वारा हथियार की तैनाती भू-राजनीतिक टकराव और हथियारों की दौड़ को तेज करेगी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “यह उनके और पूरे दक्षिण पूर्व एशिया के इतिहास व लोगों के साथ-साथ क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक अत्यंत गैरजिम्मेदाराना निर्णय है।” फिलीपींस की रक्षा योजना में उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा शामिल है, जो 200 समुद्री मील (370 किमी) तक फैला हुआ है

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …