Breaking News

पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध, FM रेडियो स्टेशनों पर पूरी तरह बैन

इस्लामाबादः पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत की ओर से बदले की आशंका से घबराए पाकिस्तान ने भी अपनी खीझ निकाली है। पाकिस्तान ने अपने देश में एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब भारतीय फिल्मों के गाने पाकिस्तान में नहीं सुनाई देंगे। इससे पहले पाकिस्तान अपने एयर स्पेस को भारत के लिए बंद कर चुका है।

बता दें कि 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने स्थानीय मददगारों के जरिये जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भीषण आतंकवादी हमला किया था। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकवादियों ने धर्म पूछकर सभी हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से पूरा भारत गुस्से में है।

भारत लेगा बदला

पहलगाम हमले के भारतीय सेना आतंकवादियों से बदला लेने की तैयारी में है। पीएम नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि कश्मीर में इस तरह का हमला करने वाले आतंकी कहीं भी छुपे हों, उन्हें उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी। पाकिस्तान जानता है कि पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करते भी हैं। इससे पहले भारत पाकिस्तान के बालाकोट और पीओके में आतंकवादियों के खिलाफ 2 बार सर्जिकल स्ट्राइक कर चुका है। मगर इस बार भारत ने आतंकवादियों को समूल नाश के लिए बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …