Breaking News

सात महीने में ओवर ब्रिज की सड़क उखड़ी: सेतु निगम ने 25.59 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया था – फर्रुखाबाद समाचार

 

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर बनी ओवरब्रिज की हॉटमिक्स रोड सात महीने में ही बारिश में उखड़ गई। उसके दो इंच नीचे मिट्टी दिखने से साफ है कि गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया। यह रोड 25.59 करोड़ से की लागत से बनी थी। सेतु निगम ने इसक

.

सात माह बीते ही थे कि बुधवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी। पुल के ऊपर बनी हॉटमिक्स रोड बड़े हिस्से में टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई। यही नहीं ओवरब्रिज के दोनों ओर बने एप्रोच मार्ग की दी दीवारों से भारी मात्रा में पानी के साथ मिट्टी भी निकलकर सड़क पर आ गई है। भोलेपुर हनुमान मंदिर के पास काफी मात्रा में मिट्टी नीचे निकली दिख रही है।

सात महीने में ही ओवरब्रिज की सड़क उखड़ गई।

नवंबर 2023 में शुरू हो गया था

इस पुल पर वाहनों का आवागमन नवंबर 2023 में शुरू कर गया था। ओवरब्रिज से हर रोज हजारों की संख्या में लोग निकलते हैं। यहां से अंबेडकर कालोनी, भोलेपुर, होली मोहल्ला, राजकीय पॉलिटेक्निक, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता दफ्तर, ग्रामीण, शहरी उपखंड, एक बिजली उपकेंद्र पर आना जाना होता है। यही नहीं बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध के दौरान बड़ी संख्या में लोग इसी ओवरब्रिज से शहर में आते हैं।

सड़क से बजरी निकलकर फैल गई।

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …