Breaking News

क्रिसमस के मौके पर रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर किया बड़ा हमला, दागी कई मिसाइलें।

कीव। दुनिया जब क्रिसमस के जश्न में डूबी है, उसी दौरान रूस ने बुधवार को यूक्रेन के ऊर्जा अवसंरचना को मिसाइल हमलों में तहस-नहस कर डाला है। इससे यूक्रेन के कई शहर अंधेरे में डूब गए हैं। रूस ने यूक्रेनी बिजली संयंत्रों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया। इस हमले की वजह से यूक्रेन के एक ताप विद्युत संयंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचा। मिसाइल हमले शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को मेट्रो स्टेशन में भागकर शरण लेनी पड़ी।

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हरमन हालुशेंको ने फेसबुक पर दिए एक बयान में बताया कि रूस ने फिर से ‘‘ऊर्जा अवसंरचना पर बड़े पैमाने पर हमला किया है।’’ यूक्रेन की वायु सेना ने देश के पूर्व में खार्किव, द्निप्रो और पोल्टावा क्षेत्रों पर कई मिसाइलों के दागे जाने की चेतावनी दी है। हालुशेंको ने कहा, ‘‘(बिजली) वितरण प्रणाली संचालक बिजली प्रणाली को हुई क्षति के प्रभाव को सीमित करने के लिए खपत न्यूनतम करने के उपाय किये गए हैं। जैसे ही सुरक्षा स्थिति अनुकूल होगी बिजली कर्मी नुकसान का आकलन करेंगे।’’ यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी बिजली कंपनी डीटीईके ने कहा कि रूस ने बुधवार सुबह उसके एक ताप विद्युत संयंत्र पर हमला किया।

यूक्रेन के पावर ग्रिड पर 13वीं बार हमला

अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष यूक्रेन के विद्युत ग्रिड पर रूस का यह 13वां हमला है। डीटीईके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैक्सिम टिमचेंको ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘क्रिसमस मना रहे लाखों शांतिप्रिय लोगों को भीषण सर्दी में ऊष्मा प्रणाली से वंचित करना एक पथभ्रष्ट और शैतानी कार्य है, जिसका जवाब दिया जाना चाहिए।’’ क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने टेलीग्राम पर बताया कि खार्किव को निशाना बनाकर कम से कम सात हमले किए गए, जिससे पूरे शहर में आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …