Breaking News

सावन के पहले सोमवार को भदेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुबह 4 बजे से लगी लंबी कतारें, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा मंदिर – बस्ती न्यूज़

 

बस्ती के प्रसिद्ध बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह 4 बजे से ही भक्त जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए कतारबद्ध हो गए।

 

दूर-दराज के गांवों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, शहद, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर बाबा का रुद्राभिषेक किया। मंदिर में चारों ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे।

मंदिर प्रांगण में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें भीड़ को नियंत्रित करने में लगी रहीं। मंदिर समिति ने साफ-सफाई और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की।

पुजारियों ने भक्तों को विधिवत पूजन कराया। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन में शिव की आराधना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

दर्शन-पूजन के बाद भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। महाराज सोनू गोस्वामी के अनुसार, हर साल सावन में बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालु आते हैं।

 

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …