Breaking News

रामनवमी पर अयोध्या में रामलला के दर्शन की योजना बना रहे हैं? जानिए इन खास बातों का रखें ध्यान

अयोध्या : रामनवमी को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और साथ ही यातायात को भी सुचारू बनाने की व्यवस्था की गई है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि सुरक्षा और यातायात को लेकर अयोध्या को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा। सुरक्षा के लिए पीएसी (प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी) और पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा।

कैंसिल किए गए वीआईपी पास

उन्होंने बताया कि सरयू नदी के आसपास जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए सभी विशेष पास सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रद्द रहेंगे और आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि रामनवमी पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए  श्रद्धालुओं को गर्मी और धूप से बचाने के लिए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख स्थलों पर छाया और चटाई की व्यवस्था की गई है।

की गई है खास व्यवस्था

दयाल ने कहा कि सभी प्रमुख स्थलों पर ठंडा पेयजल उपलब्ध रहेगा। गर्मी के चलते मेला क्षेत्र के सभी अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 14 स्थानों पर अस्थायी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें पर्याप्त संख्या में डॉक्टर नियुक्त हैं। इसके अतिरिक्त, आपात स्थिति में तत्काल उपयोग के लिए लगभग सात स्थानों पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं।

रामनवमी पर भव्य महोत्सव की तैयारी की गयी है और इस मौके पर श्रद्धालुओं पर ड्रोन के जरिये सरयू के जल से फुहार की जायेगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

About GE-Live

Check Also

गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना सरकार का लक्ष्य, भुवनेश्वर में RBI के नए डेटा सेंटर का उद्घाटन

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए …