Breaking News

अब LDA में रजिस्ट्री में नहीं होगी देरी: प्राधिकरण ने जारी की टाइम टेबल आधारित SOP, आवंटी को फोन कर बुलाया जाएगा – लखनऊ समाचार

 

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में आवंटियों को रजिस्ट्री के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्राधिकरण ने संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर दी है। इसके तहत हर प्रक्रिया के लिए समय सीमा तय कर दी गई है और अधिकारी उसी के अनुसार कार्य करेंगे।

अब तक क्या हो रहा था? फाइल एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में घूमती रहती थी, लेकिन समय से कार्रवाई नहीं होती थी। इससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया महीनों लटकी रहती थी और जनता परेशान होती थी। अब यह सब नहीं होगा।

अब ऐसे होगी रजिस्ट्री, जानिए पूरा शेड्यूल

  • 1st Day: आवेदन मिलते ही संबंधित अधिकारी को उसी दिन जानकारी देनी होगी, वॉट्सऐप पर भी भेजना अनिवार्य।
  • Day 2: 2 दिन में फाइल लीज प्लान के लिए प्लानिंग विभाग को भेजी जाएगी।
  • Day 5: यदि साइट विजिट की जरूरत नहीं है तो 3 दिन में साइट प्लान तैयार हो जाएगा।
  • Site Visit होनी हो तो: 2 दिन में फाइल इंजीनियरिंग सेक्शन को जाएगी और 5 दिन में रिपोर्ट लौटेगी।
  • इसके बाद: 2 दिन में साइट प्लान बनकर फिर से योजना अनुभाग को मिलेगा।
  • फिर: 3 दिन में कॉस्टिंग होगी, GST रिपोर्ट भी 2 दिन में लानी होगी।
  • मांग पत्र: एक दिन में आवंटी को डाक और वॉट्सऐप से भेजा जाएगा।
  • पेमेंट के बाद: कंप्यूटर सेल और फिर अकाउंट सेक्शन में जाएगी फाइल, 3 दिन में सब होगा।

स्टांप और रजिस्ट्री

सारी औपचारिकताएं पूरी करके 3 दिन में फाइल प्राधिकरण के वकील को जाएगी। वकील 2 दिन में जांचकर रजिस्ट्री सेल भेजेंगे। रजिस्ट्री सेल आवंटी को फोन कर रजिस्ट्री की तारीख देगा और प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। LDA वीसी प्रथमेश कुमार ने साफ कहा है कि हर सेक्शन को समय पर काम करना होगा। हर सप्ताह रिपोर्ट देना अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …